{"_id":"5b2aa7a34f1c1b5d748b5e47","slug":"accident-in-chak-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर की ट्राली के नीचे दबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर की ट्राली के नीचे दबने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मंझनपुर के चक नगर में मंगलवार शाम जनरेटर की ट्राली के नीचे दबने से एक मासूम की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चक नगर का लवकुश गुप्ता खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका पांच वर्षीय बेटा ऋषि मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसके ऊपर जेनरेटर की ट्राली गिर गई। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांस थम गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़ेे मारकर रो पड़े। ढांढस बंधाने के लिए पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।