{"_id":"5b2aa6804f1c1bb36e8b8ec3","slug":"accident-in-berui-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सरायअकिल/नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेरुई गांव में बुधवार दोपहर पैर फिसलने से भाई-बहन तालाब में डूब गए। दोनों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव परिजनों को दे दी।
बेरुई निवासी कमर हुसैन उर्फ गुड्डू कपड़ों की फेरी करके करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार दोपहर वह अपने मवेशियों को नहलाने गांव के बाहर स्थित तालाब गया था। इसके बाद वह घर चला गया। कुछ देर बाद इसी तालाब में बेटा आशिफ (7) और बेटी सूफिया (9) भी नहाने के लिए आ गई। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में समा गए। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चायल जितेंद्र श्रीवास्तव व सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए पंचनामा कर शव परिवार को दे दिया गया।र को दे दिया।