{"_id":"e978e3c278f1180432b6fc944fcf2abf","slug":"accident-hindi-news-303","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊआइमा सड़क हादसे में कौशाम्बी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊआइमा सड़क हादसे में कौशाम्बी के युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊआइमा (इलाहाबाद) के समीप मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में कोखराज के इचौली गांव के एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। देर रात शव गांव आते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से मां-बाप, बहनों के साथ बूढ़े दादा-दादी की रो-रोकर हालत खराब है।
कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव का राजन मिश्र (20) पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह गांव के आशीष मिश्र और एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से मऊआइमा के आगे किसी धर्मस्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था।
इनकी बाइक जैसे ही रामफल की इनारी पुलिस चौकी के आगे पहुंची। टायर बर्स्ट होने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में राजन मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशीष और उसका साथी गंभीररूप से घायल हो गए। हादसा देख पिकेट ड्यूटी पर रहे सिपाहियों ने तीनों को एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल भेजा। जहां, डॉक्टरों ने चेकअप करते ही राजन को मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन हादसे की जानकारी गंगा बिहार कालोनी में रहने वाले मृतक के मामा को दी। भांजे के मौत की खबर सुनते ही परिजन सन्न रह गए। देर रात हादसे की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। रात करीब डेढ़ बजे शव गांव आया। बेटे की लाश देखते ही मां-बाप, बहनों के साथ ही बूढ़े दादा-दादी बिलखने लगे। गमगीन माहौल में बुधवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में हुई युवक की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।