फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident

मार्ग दुर्घटनाओं में दंपती समेत 7 जख्मी

Sun, 09 Aug 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 09 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
accident
हाईवे पर पुरामुफ्ती के समीप बेकाबू कार पलटने से चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। यह सभी कानपुर के रहने वाले हैं और सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी जा रहे थे। इन्हें स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। भगवतपुर गांव के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन


कानपुर के यशोदानगर निवासी विनोद कुमार अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ रविवार को कार से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही इनकी कार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव के समीप पहुंची। अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे विनोद कुमार (25), कमलेश कुमार (28), रोहित कुमार (25), ध्रुव कुमार (23) और कार चालक राजू जख्मी हो गए। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोगों के साथ इलाकाई पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उधर, नेवादा गांव निवासी प्रेम कुमार (40) रविवार की दोपहर बाइक से पत्नी रानी देवी (37) के साथ इलाहाबाद जा रहा था। वह जैसे ही पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के समीप पहुंचा। पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक समेत गिरे पति, पत्नी घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि टक्कर मारने वाली कार को लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed