{"_id":"15e987a946cd500ae01b2be5f59f2585","slug":"accident-hindi-news-248","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर की मौत, भाई गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बुधवार शाम सैनी क्षेत्र के विजयीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसके ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी है। सैनी क्षेत्र के रामपुर धमांवा निवासी रामधनी (14) पुत्र मोहन पासी अपने ममेरे भाई रंजीत (23) पुत्र कंचन निवासी शभुई के साथ साइकिल द्वारा कछुआ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम लगभग 6 बजे जब यह लोग विजयीपुर गांव से थोड़ा आगे धर्मकांटा के पास पहुंचे तो कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी।
इसमें रामधनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका ममेरा भाई रंजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पुलिस की मदद से इलाज के लिए सिराथू सीएचसी ले जाया गया। मगर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते सैनी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। हादसे से परिजनों में शोक का माहौल है।