{"_id":"7cf8edccf9124ec28e6fc079735b2b1e","slug":"accident-hindi-news-176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बालिका को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने बालिका को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बल्लहा गांव के समीप रविवार की शाम सड़क पार कर रही मासूम बालिका को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में जख्मी बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के बल्लहा गांव की रहने वाली कबुतरी देवी (12) पुत्री मंगलदास रविवार की शाम करीब पांच बजे सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान करारी की ओर आई तेज रफ्तार कार ने बालिका को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग जख्मी बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। उधर हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची करारी कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।