फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aarab and sidharth

चार सौ मीटर में आरब तो दो सौ मीटर रेस में सिद्धार्थ अव्वल

Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
aarab and sidharth
other
 विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में मंगलवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चार और दो सौ मीटर की रेस, क्रिकेट मैच, बैडमिंटन व भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता व पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत चार सौ मीटर रेस से हुई। इसमें विद्यालय की रेड, ब्लू व यलो हाउस टीम ने प्रतिभाग किया। चार सौ मीटर रेस में ब्लू हाउस के आरब व अजीत कुमार क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। दो सौ मीटर की रेस में रेड हाउस के सिद्धार्थ प्रथम व ब्लू हाउस के अभिषेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर रेस में यलो हाउस की आयुुशी प्रथम व रेड हाउस की अनुराधा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट मैच ब्लू हाउस व रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें रेड हाउस ने बाजी मारी। बैडमिंटन व भाला फेंक प्रतियोगिता में यलो हाउस का दबदबा रहा। इसके बाद कक्षा चार व पांच के बच्चों ने पीटी के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समापन के मौके पर विजेताओं को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक एके तिवारी, प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल के अलावा फात्मा उस्मानी, सदब शेख, पूनम त्रिपाठी, आरपी ओझा, राकेश मालवीय, जीएम खान, बलदाऊ पांडेय, मोनी शुक्ल, रमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed