{"_id":"57e6ca704f1c1b416da83475","slug":"aangan-badi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान का डिब्बा नहीं उठाएंगी आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान का डिब्बा नहीं उठाएंगी आंगनबाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में एक भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री वैक्सीन का डिब्बा नहीं उठाएंगी। यह फरमान शनिवार को 23वें दिन जारी धरने में संगठन की अध्यक्ष माया सिंह ने जारी किया। उन्होंने कहा कि 26 की सुबह कार्यकत्रियां लखनऊ संगम ट्रेन से रवाना होंगी।
शिक्षामित्रों की तरह राजकीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना 23वें दिन भी सदर ब्लॉक परिसर में जारी रहा। शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए संगठन की अध्यक्षा माया सिंह ने कहा कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान है। इस दिन एक भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री वैक्सीन का झोला नहीं उठाएगी। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को कार्यकत्रियां संगम ट्रेन से लखनऊ चलने के लिए तैयार रहें। मांगों को लेकर संगठन की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। शनिवार को धरने में कैसर नाज, विजय लक्ष्मी, सहरोज फात्मा, सुनीता पाल, अनीता गुप्ता, महबीन, सीमा जायसवाल, साजिया बेगम समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।