फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young woman returning after taking the PCS exam died in an accident, her maternal uncle is serious

Kaushambi News: पीसीएस परीक्षा देकर लौट रही युवती की हादसे में मौत, मामा गंभीर

Mon, 13 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young woman returning after taking the PCS exam died in an accident, her maternal uncle is serious
पीसीएस परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, मामा गंभीर
लखनऊ के मोहनलालगंज से पीसीएस परीक्षा देकर लौट रही युवती की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से प्रयागराज लौट रहे थे। हादसा कड़ा धाम थाना क्षेत्र के आरैनी मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के सोरावं निवासी दीपांजली उर्फ पूजा (24) पुत्र विजय पटेल अपने मामा रंजीत निवासी सल्लाहपुर के साथ बाइक से लखनऊ के मोहनलालगंज से पीसीएस की परीक्षा देकर लौट रही थी। रास्ते में उसे अपने मामा के घर रुकना था। शाम करीब सात बजे जब दोनों आरैनी मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपांजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी स्माइलपुर पहुंचाया। जहां रंजीत की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के परिजनों को घटना की दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दीपांजली के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। वहां उनका कपड़े का कारोबार है। दीपांजली प्रयागराज के अल्लापुर में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। पुलिस ने जानकारी के बाद एक रिश्तेदार थाने पहुंचा है। माता-पिता मुंबई से प्रयागराज के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed