फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who had come to attend a wedding procession died under suspicious circumstances.

Kaushambi News: बरात में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to attend a wedding procession died under suspicious circumstances.
विजय त्रिपाठी, फाइल फोटो।
क्षेत्र के लौगावां गांव में आई एक बारात में शामिल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक रात में बारात के साथ टेंट के नीचे सोया था। सुबह देर तक नहीं जागने पर साथियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के बाद पहुंची हिनौता चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लौगावां गांव निवासी दीनानाथ द्विवेदी की पुत्री की शादी के लिए हिंसामबाद गांव से बारात आई थी। बारात में 32 वर्षीय विजय त्रिपाठी भी शामिल था। खाना खाने के बाद युवक रात में टेंट के एक कोने में रजाई ओढ़कर सो गया। शुक्रवार सुबह देर तक नहीं उठने पर लोगों ने रजाई हटाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन

बरातियों ने डायल 112 पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही हिनौता पुलिस चौकी प्रभारी रामपाल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के बाबा रामराज ने बताया कि विजय को नशे की लत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है और वर्तमान में उसकी एक पुत्री है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा है। हालांकि पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed