{"_id":"67f810ebb7a225bbf903f464","slug":"a-young-man-going-to-his-in-laws-house-was-hit-by-a-vehicle-and-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124055-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ससुराल जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
धारूपुर गांव के समीप मार्ग हादसे में डब्लू निषाद की मौत के बाद घटना की जांच करती पुलिस। संवाद
सरायअकिल कोतवाली के धारूपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को बुलाने कटैया गांव स्थित ससुराल जा रहा था।
प्रयागराज के करेली कोतवाली के जलालपुर भर्ती गांव निवासी श्यामवीर निषाद ने बताया कि बड़े भाई डब्लू निषाद (30) की ससुराल सरायअकिल के कटैया गांव में है। इन दिनों उसकी पत्नी नीता देवी अपने मायके में थी। बृहस्पतिवार सुबह डब्लू पत्नी को बुलाने घर से बाइक लेकर ससुराल जा रहा था।
सुबह 10:30 बजे के करीब जैसे ही वह धारूपुर गांव के समीप पहुंचा सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना तिल्हापुर चौकी पुलिस को दी। बाइक नंबर के आधार पर युवक की जानकारी जुटाकर पुलिस ने खबर परिजनों को दी। दोनों परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक 12 साल पहले डब्लू की शादी हुई थी, उसकी कोई संतान नहीं है। पिता की भी छह माह पहले मौत हो चुकी है। ऐसे में बड़ा होने के चलते परिवार चलाने की जिम्मेदारी डब्लू के ही कंधों पर थी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
पत्नी को दोपहर तक घर छोड़कर तिलक में जाने की तैयारी में था डब्लू
मृतक के भाई श्यामवीर ने बताया कि परिवार के पप्पू निषाद की बेटी का बृहस्पतिवार को तिलक था। लालापुर इलाके के बढ़ैया गांव में तिलक जाना था। बड़ा भाई डब्लू भी वहीं जाने की तैयारी में था। दोपहर तक पत्नी को घर छोड़ने के बाद तिलक कार्यक्रम में शामिल होने वाला था। लेकिन, इसके पहले ही हादसा हो गया।