फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A teenager was attacked with a sharp weapon on his neck after he refused to throw away hay.

Kaushambi News: भूसा फेंकने से मना करने पर किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A teenager was attacked with a sharp weapon on his neck after he refused to throw away hay.
थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में भूसा बाहर फेंकने से मना करने पर 12 वर्षीय किशोर के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अगियौना गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र लल्लू प्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उनके परिवार के ही दयाराम पुत्र रामदुलारे, हरिश्चंद्र पुत्र स्व. बंशी लाल यादव और प्रदीप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र यादव घर में रखा भूसा निकालकर बाहर फेंक रहे थे। इसी दौरान अनिल का 12 वर्षीय बेटे आयुष यादव ने भूसा बाहर फेंकने से मना किया। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और गालीगलौज करते हुए किशोर से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान दयाराम और हरिश्चंद्र यादव ने धारदार हथियार से आयुष के गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
करारी के अगियौना में एक बच्चे पर जानलेवा हमले की बात सामने आई है। हत्या के प्रयास का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed