फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A teenage girl committed suicide by hanging herself. She was a class 7 student in the village school.

कौशाम्बी : किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, गांव के विद्यालय में कक्षा सात की थी छात्रा

Mon, 18 Nov 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

राधेश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। उसकी पत्नी धुरपती खेती किसानी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अन्य बच्चों को साथ में लेकर घर में प्रियंका पाल (12) को छोड़कर खेत की तरफ चली गई।

विज्ञापन
A teenage girl committed suicide by hanging herself. She was a class 7 student in the village school.
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज थाना क्षेत्र के पलटीपुर गांव में कक्षा सात की एक छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में निकली सरिया में बंधी रस्सी से लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


राधेश्याम मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। उसकी पत्नी धुरपती खेती किसानी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अन्य बच्चों को साथ में लेकर घर में प्रियंका पाल (12) को छोड़कर खेत की तरफ चली गई। खेत से वह दोपहर दो बजे के करीब जब घर पर पहुंची तो घर के बने कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसकी पुत्री प्रियंका गले में फंदा बनी रस्सी के सहारे झूल रही थी।
विज्ञापन


यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची शहजादपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा की मृतक किशोरी उच्च प्राथमिक विद्यालय अंदावा में कक्षा सात की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed