{"_id":"5ce05924bdec22075d239ccd","slug":"a-teen-ager-kidnapped-in-daylight-at-charwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवा में किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण
Sun, 19 May 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 19 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा कोतवाली क्षेत्र के बिरौली गांव की एक किशोरी का पड़ोसी युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर एएसपी बिफरे तो शुक्रवार को 22 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद अगवा किशोरी व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बिरौली निवासी सोहनलाल पुत्र महावीर मौर्य ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सोना 26 अप्रैल 2019 को किसी काम से बाजार जा रही थी। रास्ते से पड़ोसी राजू गुप्ता व बीनू गुप्ता ने बेटा का अपहरण कर लिया था। खोजबीन में जुटे परिजनों को दो दिन बाद इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित की मानें तो अपहर्ताओं के खिलाफ तभी उसने नामजद तहरीर स्थानीय पुलिस को दी थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। कोतवाली जाने पर आज-कल करके मामले को टरका दिया जाता था। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एएसपी से कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को चरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी भी गिरफ्तार करके जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन