{"_id":"698a2f07b3b60431230349c7","slug":"a-student-was-beaten-up-inside-the-school-due-to-a-dispute-between-girls-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-136292-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बच्चियों के विवाद में छात्रा को स्कूल में घुस कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बच्चियों के विवाद में छात्रा को स्कूल में घुस कर पीटा
Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड नेवादा के कंपोजिट विद्यालय भोपतपुर में सात फरवरी को मध्याह्न भोजन के दौरान दो छात्राओं के बीच मामूली विवाद को लेकर एक छात्रा के पिता ने कक्षा में घुसकर दूसरी छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से छात्रा को चोटें आई हैं। अध्यापिकाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोपी पिता ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा को अध्यापकों ने उसके घर छोड़ा है।
कंपोजिट विद्यालय भोपतपुर की पीड़ित छात्रा पूनम प्रजापति सहित भावना, शगुफ्ता, ज्योति, नीलम, लुबना और महवश ने बताया कि वह सभी कक्षा पांच में पढ़ती हैं। सात फरवरी को मध्यावकाश के दौरान वह सभी विद्यालय में खेल रही थीं। खेल-खेल में पूनम और साक्षी के बीच विवाद हो गया।
इसकी जानकारी पाकर साक्षी के पिता ने कक्षा में घुसकर पूनम को बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर मौजूद अध्यापिकाओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी पिता ने विद्यालय से बाहर निकलते समय पूनम को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
डर के मारे छात्रा स्कूल से घर नहीं जा पा रही थी, जिसे अध्यापकों ने सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। मामले में ग्राम प्रधान विजय बहादुर सहित आधा दर्जन छात्राओं ने एयरपोर्ट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।