फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A minor boy was strangled to death

गला घोटकर की गई थी नाबालिग लड़के की हत्या

Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
A minor boy was strangled to death
गला घोटकर की गई थी नाबालिग लड़के की हत्या
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में खुलासा, पड़ोसियों पर आरोप, रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के पथराकला निवासी लाल सिंह की हत्या गला घोटकर की गई थी। पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो चुका है। परिवार वाले पड़ोसी पिता-पुत्रों पर आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। बुधवार को मृतक की मां ने एसपी को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

पथराकला गांव की पार्वती देवी ने बताया कि 22 फरवरी को वह अपने 14 वर्षीय बेटे लाल सिंह के साथ खेत गई थी। आलू लेकर लाल सिंह खेत से घर आया। उसके साथ पड़ोसी पिता-पुत्र भी घर के भीतर दाखिल हुए। कुछ देर बाद पार्वती भीतर गई तो देखा कि लाल सिंह का शव पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पार्वती का दावा है कि पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। उसका आरोप है कि पड़ोसी पिता-पुत्रों ने ही हत्या की है। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनंदन ने करारी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed