{"_id":"6a57dfd8b3a821ffbb03be33","slug":"a-married-woman-and-a-young-man-are-in-critical-condition-following-two-separate-incidents-of-snakebite-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-144727-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सर्पदंश की दो घटनाओं में विवाहिता व युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सर्पदंश की दो घटनाओं में विवाहिता व युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक का चल रहा इलाज। संवाद
बारिश के मौसम में जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार को चरवा और सदर थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में विवाहिता और युवक को सांप ने डस लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चरवा थाना क्षेत्र के निमी गांव निवासी 30 वर्षीय मीना देवी पत्नी चंद्रप्रकाश बुधवार सुबह घर में बारिश से कंडी को भीगने से बचाने के लिए अंदर रख रही थीं। इसी दौरान छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सदर थाना क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी 19 वर्षीय अनुज पुत्र धर्मराज खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खेतों और झाड़ियों में काम करते समय सावधानी बरतने और सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।