{"_id":"61891d365b970c234e469319","slug":"a-man-died-in-road-accident-kaushambi-news-ald3199247200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में हादसा : सड़क हादसे में बाइक सवार बाबा की मौत, दो पोतियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में हादसा : सड़क हादसे में बाइक सवार बाबा की मौत, दो पोतियां घायल
Mon, 08 Nov 2021 07:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Kaushambij news : Accident in Kaushambi
- फोटो : Kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी कोतवाली के भीखा गर्ग का पूरा गांव के समीप रविवार रात गन्ना लदे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की दो पोतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करारी कोतवाली के कन्जा पर गांव निवासी छेदीलाल (50) रविवार को कौशाम्बी कोतवाली के कादिर का पूरा गांव स्थित रिश्तेदारी में अपनी दो पोतियों को साथ लेकर तेरहवीं में शामिल होने गया था। निमंत्रण से घर वापस लौटते समय भीखा गर्ग का पूरा के पास प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर लगते ही वह गाड़ी के नीचे आकर कुचल गया। जबकि बाइक में बैठी दो पोतियां छिटक कर दूर जा गिरीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों ने पिकअप में फंसे छेदीलाल के शव को बाहर निकाला। लाश बाहर निकलते ही चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना के बाद पहुंची कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के घर वालों को खबर दी। मौत की मनहूस खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में कोतवाली के सिपाही गोविंद शर्मा ने दौड़ाकर पिकअप चालक को सरायअकिल के बेनीराम कटरा से गाड़ी समेत पकड़ लिया।