फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A gathering adorned with Naats, conveying the message of the Prophet's life and character.

Kaushambi News: नातों से सजी महफिल, सीरत-ए-पैगंबर का दिया पैगाम

Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A gathering adorned with Naats, conveying the message of the Prophet's life and character.
मनौरी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जलसे में तकरीर करते उलेमा। स्रोत: आयोजक
चायल। मनौरी गांव में शनिवार रात मरहूम इलाही बख्श के दरवाजे पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। मुफ्ती अहमद अदीब मिस्बाही ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत बयान कर उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की अपील की। शहर काजी मौलाना अहमद हबीब मिस्बाही ने अहलेबैत के फजाइल बयान किए। जलसे की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। बनारस से आए नातख्वान जीशान और सरताज रजा के अलावा अमीर खुसरो, जनाब हाशिम और शायर अफजल निजामी ने नात पेश की। नातख्वानी से महफिल देर रात तक गुलजार रही। अकीदतमंदों ने अदब और एहतराम के साथ जलसे में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed