फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A farmer was bitten by a snake in the field and died

Kaushambi News: खेत में किसान को सांप ने डसा, माैत

Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A farmer was bitten by a snake in the field and died
कोतवाली क्षेत्र के पुनवार गांव में एक किसान की सर्प के काटने से मौत हो गईl दो साल पहले क्षय रोग पीड़ित उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। मा-बाप की मौत से मासूम बेटा तन्हा हो गया है।
विज्ञापन

पुनवार गांव निवासी रामरूप पाल (45) पुत्र नन्हू पाल शनिवार शाम खेत पर धान की निराई करने गया था l इसी दौरान किसी सांप ने उसे डस लिया। खेत से वापस घर लौटने पर वह बिना किसी को कुछ बताए लेट गया। दोपहर में स्कूल से पढ़कर वापस लौटी इकलौते बेटे दिव्यांशु (6) ने जगाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसने पिता की हालत की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने फौरन एम्बुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मंजू पाल की क्षय रोग से पीड़ित होने के कारण दो साल पहले मौत हो गई थी। अब पिता की मौत के बाद बेटा दिव्यांशु अकेला हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed