फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A case of treason should be filed against the BJP minister

Kaushambi News: भाजपा के मंत्री पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A case of treason should be filed against the BJP minister
मंझनपुर। महिला अफसर सोफिया कुरैशी पर आपत्ति जनक टिप्पणी व केद्र की कश्मीर नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को लामबंद हो गए। उन्होंने मंझनपुर चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और टिप्पणी करने वाले भाजपा के मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीओके को नजरंदाज कर देश को धोखा दिया है। यह सेना और देश की जनता का अपमान है, जिसे अब भारत सहन नहीं करेगा। कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। वह भारत का अभिन्न अंग है और उसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए। धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर नारेबाज़ी की। यही नहीं, जिलाध्यक्ष ने भाजपा के मंत्री द्वारा सेना की महिला अफसर पर की गई टिप्पणी की भी तीखी निंदा की।
विज्ञापन

कहा कि एक महिला फौजी पर अभद्र टिप्पणी देश की रक्षा करने वाली हर बेटी का अपमान है। मंत्री पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और पार्टी से बाहर निकाला जाए। धरने के दौरान तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। जिनमें पीओके को भारत में मिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई, सेना के सम्मान की रक्षा और महिला अधिकारी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री पर कानूनी कार्रवाई किया जाना है। प्रदर्शन के दौरान सिराथू विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी विष्णु जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना गौतम, मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष राम सुफल विमल, कोषाध्यक्ष शोभा सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed