फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा

करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पोल पर चढ़कर शनिवार की शाम बबुरा गांव के समीप खंभे में चढ़कर तार जोड़ रहा प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आने से झुलस गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी उपकेंद्र में कर्मियों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शट डाउन लेने के बाद फीडर ट्राली को नीचे नहीं किया था। इसी से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव का रहने वाला उधव प्रसाद (28) मंझनपुर उपकेंद्र में प्राइवेट लाइनमैन है। शनिवार की रात वह बबुरा गांव के समीप लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर के उड़े फ्यूज को जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह लड़खड़ाते हुए नीचे गिर पड़ा। गिरने से झुलसे लाइनमैन को चोटें भी आई। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा हुआ देख लोगों ने घटना की जानकारी उपकेंद्र के कर्मियों को दी। घटना की खबर लगते ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झुलसे लाइमैन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शाम उपकेन्द्र से शटडाउन लेने के बाद फीडर की ट्राली को नीचे नहीं उतारा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। मामले में अवर अभियंता चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि खुद की लापरवाही के के कारण लाइनमैन करंट की चपेट में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed