{"_id":"9-55281","slug":"Kaushambi-55281-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश
Kaushambi
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ शनिवार की शाम गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उसके पहने गहने भी छीन ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य में खेत में काम करने गए थे। शाम करीब पांच बजे गांव के ही तीन युवक उसके घर आ गए। घर में उसे अकेली देख इन युवकों दबोच कर उसके जबरदस्ती करने की कोशिश की। छीना-छपटी में उसके कपड़े फट गए। खुद को बचाने के लिए विवाहिता ने शोर मचाने की कोशिश की। इससे पर युवकों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पीटने के साथ ही युवकों ने उसके पहने गहने जंजीर, पायल आदि भी छीन लिया। उधर, चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख तीनों युवक उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, युवकों की करतूत देख-सुनकर गांववाले भी सन्न रह गए घटना की जानकारी होते ही परिवार के सदस्य भी भागकर घर आए। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने देर रात आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।