Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एक करोड़ 61 लाख रुपये जब्त, तीन मैनेजर गिरफ्तार

एक करोड़ 61 लाख रुपये जब्त, तीन मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कोऑपरेटिव सोसाइटी के तीन मैनेजरों को गिरफ्तार कर नैनी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने गबन के एक करोड़ 61 लाख रुपये बरामद किए हैं। एक इनोवा गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कंपनी के ये तीनों मैनेजर इस रकम को हड़पकर मुंबई भागने की फिराक में थे तभी उन्हें नैनी इलाके में पकड़ लिया गया। सोसाइटी के एमडी का आरोप है कि इन तीनों ने दो करोड़ 75 लाख रुपये हड़पे थे। करीब 25 लाख रुपये पहले ही बरामद हो चुके हैं। यूं पुलिस को अभी नब्बे लाख रुपये की बरामदगी करनी है। पुलिस की दो टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान हंडिया इलाके में एक गाड़ी से 24 लाख 55 हजार रुपये बरामद किए थे। पकड़े गए लोगों ने खुद को मल्टीस्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का मैनेजर बताया। उनमें टोडरपुर गांव, रोहनिया, वाराणसी के आलोक कुमार सिंह ने खुद को सोसाइटी का रीजनल मैनेजर झारखंड, उसके सगे भाई अरविंद सिंह ने खुद को सोसाइटी का मार्केटिंग हेड वाराणसी तथा आगरा और जौनपुर में गांव आरा मुंगराबादशापुर के अम्रतेश राय ने रीजनल मैनेजर गोरखपुर-वाराणसी बताया। वे बरामद रकम के सही कागजात नहीं दिखा सके तो आयकर टीम से सलाह लेकर रकम जिला कोषागार में जमा कर दी गई। फिर सोसाइटी के नार्दन इंडिया एमडी हरि सिंह ने पुलिस को बताया कि इन तीनों ने उन्हें बताया था कि वे निजी गाड़ी से दो करोड़ 75 लाख रुपये लेकर आगरा कार्यालय आ रहे हैं। मगर वे करीब 25 लाख ही लेकर चले थे। बाकी रकम उन्होंने गबन कर अपने घरों में छिपा ली। एमडी की शिकायत पर गबन का केस लिखकर नैनी इंस्पेक्टर इंद्रजीत चतुर्वेदी, क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर जेपी राय, साइबर क्राइम यूनिट प्रभारी ज्ञानेंद्र राय ने सिपाहियों संतोष सिंह, बृजेंद्र नाथ राय के साथ छापे मारकर एक करोड़ 61 लाख 54 हजार रुपये बरामद कर एक इनोवा गाड़ी सीज की। गिरफ्तार तीनों मैनेजरों ने बताया कि बाकी लगभग 90 लाख रुपये अनूप सिंह के पास है जो फरार है।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सोसाइटी के पकड़े गए मैनेजर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपये उड़ाकर मुंबई में अपना व्यवसाय करने की फिराक में थे। इन तीनों के साथ अनूप भी शामिल है जो बाकी 90 लाख रुपये के साथ फरार है। हालांकि गिरफ्तार मैनेजरों ने इस आरोप को खारिज कर खुन्नस की वजह से फंसाने का आरोप लगाया है। उन तीनों ने कहा कि सोसाइटी ने महज चार-पांच हजार रुपये में ब्रांच मैनेजर तैनात किए हैं। वे सोसाइटी के एमडी की करतूतों को जान गए तो उन्हें फंसा दिया गया। सगे भाइयों आलोक और अरविंद ने कहा कि वे एमबीए डिग्री धारी हैं मगर उन्हें कम वेतन पर रख सोसाइटी करोड़ों रुपये ऐंठ रही थी। एसएसपी ने इन आरोपों पर कहा कि सोसाइटी के एमडी से इस रकम के कागजात मांगे गए हैं। कागजात नहीं दिखाए गए तो आयकर विभाग कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गबन के एक करोड़ 61 लाख रुपये बरामद करने पर सोसाइटी के एमडी की ओर से पुलिस टीम में शामिल नैनी थाना प्रभारी इंद्रजीत चतुर्वेदी, क्राइम ब्रांच के जेपी राय, ज्ञानेंद्र राय, बीपी त्रिपाठी और सिपाहियों को पांच लाख 51 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed