{"_id":"9-47607","slug":"Kaushambi-47607-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर किया लहूलुहान
Kaushambi
Updated Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मजदूरी मांगने पर शुक्रवार को एक दबंग ने मजूदर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी और तहरीर पुलिस को दी। पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मजदूर को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पड़री सुकवारा गांव निवासी ज्ञानचंद्र पुत्र मैकू लाल का कहना है कि वह गांव के ही एक रसूखदार के घर मजदूरी किया था। शुक्रवार को जब वह मजदूरी मांगने गया तो दबंग ने देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। साथियों के साथ मिलकर मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन