फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिवानी ने गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया मान

शिवानी ने गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया मान

Fri, 08 Nov 2013 05:39 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 08 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कोखराज (ब्यूरो)। कौशाम्बी पब्लिक स्कूल ककोढ़ा के छात्रों ने छत्तीसगढ़ में हुई स्पीड बाल प्रतियोगिता में गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। छत्तीसगढ़ के राजनाद गांव में 31 और पहली नवंबर को स्पीड बाल के राष्ट्रीय फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। इसमें एक गोल्ड और तीन कांस्य पदक जीतकर छात्रों ने दोआबा का नाम रोशन किया है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राजनाद गांव में 31 और पहली नवंबर को स्पीड बाल के राष्ट्रीय फेडरेशन कप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में कौशाम्बी पब्लिक स्कूल ककोढ़ा के नौ छात्र-छात्राओं को खेलने का मौका मिला। कौशाम्बी स्पीड बाल खेल के जिला सचिव वीपी कुशवाहा के मुताबिक शिवानी यादव ने अंडर-19 में गोल्ड मेडल, शिवम साहू अंडर-12, राज सिंह अंडर-10 और प्रगति मौर्या ने सोली टीम में एक-एक कांस्य पदक जीतकर कालेज और जनपद का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय फेडरेशन कप में शिवानी यादव, अभिषेक द्विवेदी, सत्य प्रकाश कुशवाहा, विशेष दुबे, पंकज यादव, शिवम साहू, राज सिंह, आयूष मिश्रा, आनंद कुशवाहा को खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय प्रबंधक ने छात्रों को कामयाबी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड और कांस्य पदक जीत कर छात्र-छात्राओं ने कौशाम्बी का गौरव बढ़ाया है। सुनील कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुमार आदि ने छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed