{"_id":"9-28799","slug":"Kaushambi-28799-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक ने पत्नी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी युवक ने पत्नी को किया लहूलुहान
Kaushambi
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल। पुरामुफ्ती के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली विवाहिता को रविवार की दोपहर उसके पति ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि दोपहर में कहीं से वह शराब पीकर झोपड़ी में लौटा था। वहीं किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी। पिटाई से घायल विवाहिता ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
करारी की रहने वाली सोना देवी अपने पति बचई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुरामुफ्ती के एक ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करती है। रविवार की दोपहर काम निपटाने के बाद सोना देवी अपनी झोपड़ी में थी। पति कहीं बाजार की ओर गया था। सोना देवी का कहना है कि बाजार से वह शराब पीकर आया। आते ही वह उससे लड़ने लगा। कहासुनी के दौरान अधेड़ ने विवाहिता की जमकर पिटाई की। इससे सोना देवी घायल हो गई। चीख-पुकार पर अन्य मजदूर दौड़े। मजदूरों ने बीच बचाव कर महिला की जान बचाई। घायल महिला सीधे पुरामुफ्ती थाने पहुंची और पति के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घायल युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।