{"_id":"9-26760","slug":"Kaushambi-26760-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई पर भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई पर भड़के वकील
Kaushambi
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। साथी की पिटाई से भड़के वकीलों ने सोमवार को काम-काज ठप रखा। बैठक करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। थानाध्यक्ष को हटाए जाने और हमलावरों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। बताया जाता है कि कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चक सिरसी गांव निवासी एक व्यक्ति का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था। मामले के निपटारे के लिए वाद दाखिल किया था। रविवार को अधिवक्ता राजाराम विवादित जमीन की पैमाइश करने और चौहदी नापने गए थे। इसी दौरान विपक्षियों से कहासुनी हो गई। वकली जब तक कुछ समझ पाते हमलावरों ने लाठी से पीट कर लहूलुहान कर दिया था। साथी के साथ हुई मारपीट के बाद वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। संघ के अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने पुलिस अधीक्षक का घेराव किया। इस मौके पर शशांक खरे, नरनारायन मिश्र, मनुदेव त्रिपाठी, मथुरा प्रसाद, संजय जायसवाल, प्रेमनाथ शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन