फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोरियो गांव के चार बच्चे लापता, सनसनी

कोरियो गांव के चार बच्चे लापता, सनसनी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा (कोरियो) गांव के चार बच्चे 10 दिनों से लापता हैं। एक साथ चार-चार बच्चों के गायब होने से पूरे गांव में सनसनी मची है। परेशान परिजन बच्चों की खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अब तक इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं परिजनों का शक फतेहपुर के उस युवक पर है, जिसकी कोरियो गांव में रिश्तेदारी है। आशंका है कि यही युवक इन बच्चों को बहला-फुसलाकर दिल्ली में बंधक बनाकर उनसे फैक्ट्री में काम करा रहा है। वहीं सीओ सैनी ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के नया पुरवा मजरा कोरियो गांव के चार बच्चे सोहन (12) पुत्र भीष्म पाल, घनश्याम (11) पुत्र रामलाल पाल, मूलचंद्र (12) पुत्र राम खेलावन, झल्लर (9) पुत्र राम कृपाल नौ नवंबर से संदिग्धदशा में लापता हो गए हैं। एक साथ गांव के चार-चार बच्चों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। परेशान परिजन इन बच्चों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। लापता सोहन के पिता भीष्म पाल का कहना है कि उनका बेटा 9 नवंबर को गांव के स्कूल में पढ़ने गया था। तभी से लापता है। घटना के समय वह पत्नी के साथ मैहर दर्शन को गया हुआ था। बहू शिवरानी ने उसे फोन से घटना की जानकारी दी। उधर, बच्चों के गायब होने से परेशान गांववालों के मुताबिक पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खागा इलाके के एक व्यक्ति की उनके गांव में रिश्तेदारी है। शक है कि यही व्यक्ति मासूमों को बहला-फुसलाकर दिल्ली लेकर चला गया है। जहां बच्चों को बंधक बनाकर उनसे काम लिया जा रहा है। बताया जाता है कि बच्चों की खोज में घरवाले दिल्ली भी गए थे। पर, वह व्यक्ति नहीं मिला। वहीं सबसे खास बात यह है कि किसी भी बच्चे के परिजनों ने अब तक इसकी तहरीर थाने में नहीं दी। उनका कहना है कि पुलिस को बताने पर ऐसा न हो, कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो जाए। वहीं सीओ सिराथू शंभूनाथ राय का कहना है कि घटना पुलिस के संज्ञान में नहीं है। अब पता चला है इसकी हकीकत खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed