फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कर्मचारी कर रहे खाद की कालाबाजारी

कर्मचारी कर रहे खाद की कालाबाजारी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पइंसा (कौशाम्बी)। खाद नहीं मिलने से किसान फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। कृषकों का आरोप है कि समितियों में खाद होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रबी की प्रमुख फसल की बुवाई का आदर्श समय पहली नवंबर से 21 नवंबर तक का माना जाता है, लेकिन सूखी नहरें, बिजली की अंधाधुंध कटौती और डीएपी खाद नहीं मिलने से जिले के ज्यादातर किसान अभी तक गेहूं की बुवाई नहीं कर सके हैं। सिराथू तहसील की साधन सहकारी समिति से जुड़े किसानों की मानें तो माहभर से वे खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। खाद नहीं होने का बहाना बनाकर समिति के सचिव किसानों को लौटा देते हैं। इलाके के राम लौटन, गिरधारी लाल, केशव प्रसाद, मुकुंदीलाल, राधेश्याम, रामलखन आदि का आरोप है कि समिति में आई खाद कर्मचारी बाजारों में बेच डालते हैं। किसानों ने एआर कोआपरेटिव और जिलाधिकारी से समिति के माध्यम से किसानों को जल्द जरूरतभर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ समितियों में खाद नहीं मिलने से ज्यादातर किसान बाजार से महंगी खाद खरीदकर गेहूं की बुवाई करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि नकली होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed