फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   निगहा में दबंगों ने घर फूंका

निगहा में दबंगों ने घर फूंका

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। छह दबंगों ने बृहस्पतिवार रात करीब एक घर पर धावा बोल दिया। जमकर उत्पात मचाया। देहरी पर बम फोड़ने के साथ घर में आग लगा दी। आगजनी की जानकारी पर ग्रामीणों को आते देख हमलारोपी भाग गए। भुक्तभोगी का आरोप है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले बेगारी करने से इंकार करने पर उसकी पत्नी को पीटा था। इसी की रिपोर्ट लिखाने में घटना हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं रात हुई घटना को लेकर गांव में तनातनी है।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव निवासी बदलू सिलाई का काम करता है। उसने पुराने कच्चे मकान के बगल में पक्का घर में बना रखा है। इसी पक्के मकान में वह रात परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 11 बजे उसे मकान के सामने करीब छह लोग लाठी-डंडे आदि से लैस होकर हंगामा काटने लगे। दबंगों ने पीटकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश भी की। दरवाजा नहीं खोलने पर इन लोगों ने देरही पर बम फोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश की। साथ ही पुराने मकान में आग भी लगा दी। घर जलता देख भुक्तभोगी ने शोर मचाना शुरू किया। गांव वालों को आते देख हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी महेवाघाट पुलिस को दी। बताया जाता है कि आठ नवंबर को भी इन लोगों ने बेगारी करने से इंकार करने पर पत्नी की पिटाई की थी। बताया जाता है कि इसकी बदलू ने महेवाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में दबंगों ने बृहस्पतिवार रात उसके घर हमला कर दिया। एसओ महेवाघाट ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed