फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बारजा गिरने से 18 महिलाएं जख्मी

बारजा गिरने से 18 महिलाएं जख्मी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिराथू(कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव में सोमवार दोपहर वैवाहिक समारोह के दौरान घर का बारजा गिर गया। इससे 18 महिलाएं घायल हो गईं। घटना से घर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

नगियामई गांव के रईस अहमद की बेटी सुहाना बानो की सोमवार को शादी थी। दिन में करीब 3 बजे शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। इसको देखने के लिए बारजे पर महिलाएं खड़ी थीं। इस दौरान बारजा भरभराकर गिर गया। इससे सभी महिलाएं गिर गईं। बारजा गिरने से चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। लोग घायल साकरा बानो निवासी परास, सन्नो निवासी नगियामई, सूफिया निवासी करनपुर, शाहनाज निवासी नगियामई, राशिद, गुलिस्ता बानो, बीबी निवासी गाजी का पुरवा, सना निवासी कबरे, फरहत निवासी थोन, सरवरी बेगम निवासी कूरा, बहीदुननिशा निवासी अमांव, नफीस निवासी गाजीपुर समेत करीब 18 महिलाएं जख्मी हो र्गइं। सभी घायलों को सिराथू अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed