{"_id":"9-21035","slug":"Kaushambi-21035-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉक्टर के इंतजार में तड़पती रहीं प्रसूताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डॉक्टर के इंतजार में तड़पती रहीं प्रसूताएं
Kaushambi
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा (कौशाम्बी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इस्माइलपुर में लेडी डॉक्टर की मनमानी से शुक्रवार को प्रसूताएं तड़पती रहीं। दर्द से कराहती युवतियों की हालत देख तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में रोजाना दर्जनों महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। साथ ही इससे दोगुनी महिलाएं परामर्श के लिए भी आती हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से प्रसव और जांच के लिए दर्जनों महिलाएं अस्पताल आईं थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉ प्रतिमा गुप्ता और शिल्पी सोनकर का कहीं अता-पता नहीं था। अस्पताल में अंबाई गांव की सुधा देवी, भानीपुर की सुषमा देवी, पथरावां गांव की अनीता देवी, लेहदरी गांव की ईश्वरी बेगम, बिलकिस बेगम, कमला देवी, सुल्तानपुर कछार की नीलम आदि दर्द से कराहती रहीं। महिलाओं की हालत देख तीमारदारों के साथ अस्पताल आए अन्य लोग भी भड़क गए। इन्होंने हंगामा किया। डॉक्टरों के नहीं आने की शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके ठुकराल से की। सीएचसी अधीक्षक ने गैरहाजिर डाक्टरों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।