{"_id":"5cd9cb21bdec22071d1be806","slug":"91557777185-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी से तय होंगी पांच वीवीपैट मशीनों का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी से तय होंगी पांच वीवीपैट मशीनों का मिलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉटरी से तय होंगी पांच वीवीपैट मशीनों का मिलान
ओसा मंडी में होगी कौशाम्बी जिले की तीन विधानसभाओं के मतों की गणना
संसदीय क्षेत्र के कुंडा और बाबागंज विधानसभा के वोटों की गिनती होगी प्रतापगढ़ में
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना लॉटरी सिस्टम की औपचारिकता से शुरू होगी। मतदान की पारदर्शिता को प्रमाणित करने के लिए प्रशासन विधानसभा क्षेत्रवार लॉटरी खुलवाएगा। प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि प्रत्येक विधानसभा से पांच-पांच पर्चियां उठाएंगे। उन्हीं बूथों के वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट से मतदान का मिलान कराया जाएगा। जिस प्रत्याशी को वोट दिया है क्या कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट इस बात की गवाही दे रहे हैं या नहीं। इसकी पारदर्शिता प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के समक्ष होगी।
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में यूं तो पांच विधानसभाएं हैं। पर दो विधानसभा पड़ोसी जनपद में हैं। इसलिए कुंडा और बाबगंज के वोटों की गिनती प्रतापगढ़ जिले में होगी। जबकि संसदीय क्षेत्र की जिले में आने वाली मंझनपुर, चायल और सिराथू विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए नवीन मंडी परिसर ओसा में कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्मिकों की तैनाती की जा रही है। डीएम/डीईओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग के निर्देश पर इस बार वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट से मतदान का मिलान कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार लॉटरी पर्ची डाली जाएगी। प्रत्याशी और उनके एजेंट एक एक पर्ची उठाएंगे। उन्हीं बूथों की वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट से मतदान का मिलान करा दिया जाएगा।
आंकड़े की नजर से-
42 टेबिल पर होगी तीन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना।
168 कार्मिक लगाए जाएंगे मतगणना कार्य में।
04 कार्मिक प्रत्येक टेबिल पर कराएंगे मतगणना।
15 बूथों की मतगणना लॉटरी सिस्टम से होगी।
मतगणना की शुरूआत वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट के मतदान से मिलान करने से शुरू होगी। प्रत्याशी और उनके एजेंट लॉटरी सिस्टम से जिस बूथ की पर्ची उठाएंगे। उसी बूथ का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन
मनीष कुमार वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी