फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तीसरी आंख की निगहबानी में होगी बोर्ड परीक्षा

तीसरी आंख की निगहबानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीसरी आंख की निगहबानी में होगी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड परीक्षा पर इस बार होगी कैमरे की नजर
विज्ञापन

-समय सीमा गुजरने के बावजूद राजकीय और एडेड कॉलेजों में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
मंझनपुर (ब्यूरो)। इस बार की बोर्ड परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी। इसके लिए डीआईओएस ने 13 जनवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने का फरमान जारी किया था। मगर 12 जनवरी की शाम तक ज्यादातर राजकीय और एडेड कॉलेजों में व्यवस्था नहीं चालू हो सकी थी।
नकलविहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। इसी के तहत शासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में 15 जनवरी तक सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश जारी किया था। शासकीय फरमान के बाद डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने इसके लिए स्कूल संचालकों को 13 जनवरी तक की मोहलत दी थी। 12 जनवरी की शाम तक देखा गया कि जिले के 87 परीक्षा केंद्रों में आधे से अधिक ने अभी तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया था। हैरानी की बात तो यह है कि परीक्षा केंद्र बने दो राजकीय और आठ वित्त पोषित विद्यालयों ने भी अभी तक कैमरा नहीं लगवाया है। इसके अलावा केंद्र बने कई वित्तविहीन विद्यालय ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ नाम के लिए कुछ ही कमरों में कैमरा लगवाया है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को 15 जनवरी से पहले तक हर हाल में सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----------

महज 25 फीसदी ने ही उपलब्ध कराई शिक्षकों की सूची
मंझनपुर (ब्यूरो)। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाए जाने के लिए डीआईओएस ने जिले भर के माध्यमिक स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी थी। इसके लिए 12 जनवरी तक का समय दिया गया था। पर, शुक्रवार शाम तक देखा गया कि जिले के 346 स्कूलों में से सिर्फ 25 फीसदी ने ही शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराई थी। डीआईओएस ने ऐसे सभी स्कूल संचालकों को जल्द से जल्द सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया है। चेताया कि इसमें हीलहवाली करने पर संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed