फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   9 sub inspectors transfered

नौ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन का तबादला निरस्त

Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
9 sub inspectors transfered
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए गुरुवार को नौ उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। तीन उपनिरीक्षकों का पूर्व में हुआ तबादला निरस्त किया गया है। पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में रहे एसआई रामसजीवन साहू व हरि कुमार सिंह को सरायअकिल कोतवाली में तैनाती दी गई है। महिला थाने में रहे रमजान अली को अब न्यायालय सुरक्षा में तैनाती की गई। केदारनाथ को कौशांबी कोतवाली से सैनी में तैनाती दी गई। इसके अलावा एसपी ने बरियावां चौकी प्रभारी देवव्रत पांडेय को पश्चिमशरीरा थाना, कोखराज कोतवाली में रहे मनोज कुमार को शमसाबाद चौकी प्रभारी, गौरव को कनैली चौकी से हटाकर करारी कोतवाली और इंद्रकांत यादव को सरायअकिल कोतवाली से हटाकर कनैली का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर में रहे उप निरीक्षक संत शरण गौड़ को सरायअकिल कोतवाली में तैनाती दी गई है। इसी तरह महिला थाना प्रभारी रही गायत्री सिंह का पूर्व में मंझनपुर के लिए हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। महिला थाने में वह बतौर उपनिरीक्षक ड्यूटी करेंगी। कौशांबी कोतवाली में रहे युगुल किशोर त्रिपाठी का सैनी में हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया। सरायअकिल कोतवाली से केके यादव का मंझनपुर कोतवाली के लिए हुआ तबादला निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed