फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कुंभ में सफाई कर्मियों के काम का जिक्र कर दलित वोटों को साध गए मोदी

कुंभ में सफाई कर्मियों के काम का जिक्र कर दलित वोटों को साध गए मोदी

Wed, 01 May 2019 06:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
कुंभ में सफाई कर्मियों के काम का जिक्र कर दलित वोटों को साध गए मोदी
कुंभ में सफाई कर्मियों के काम का जिक्र कर दलित वोटों को साध गए मोदी
विज्ञापन

कुंभ में सफाई कर्मियों के पैर धुलने को बताया खुद के लिए पुण्य कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह दलित बहुल कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के अनुसूचित जातियों पर भी रही। इसके लिए उन्होंने प्रयागराज के कुंभ में सफाई कर्मियों के काम का सहारा लिया। पीएम ने सफाई कर्मियों के पैर धुलकर उन्हें सम्मानित करना अपने लिए बड़ा पुण्य कार्य बताया।

कौशाम्बी (सु.) संसदीय क्षेत्र में जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभाएं आती हैं। दलित बहुल यह क्षेत्र करीब दो दशक तक बसपा का गढ़ रहा था। लगभग 30 साल बाद पहली बार सपा गठबंधन के कारण पार्टी ने यहां से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। सपा के खाते में गई इस सीट से बसपा छोड़कर आए पूर्व कबीना मंत्र्री इदजीत सरोज गठबंधन प्रत्याशी हैं। बसपा से अलग होने के दौरान पार्टी सुप्रीमो मायावती से उनकी तल्खी जगजाहिर है। पूरे चुनाव में बसपाई एकदम अलग-थलग पडे़ हैं। अनुसूचित जाति के इस बड़े वोट बैंक को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरवारी के विजय संकल्प रैली में प्रयागराज के कुंभ मेला और उसमें सफाई कर्मियों के काम का सहारा लिया। बोले सफाई कर्मियों के बेहतर काम ने यूपी की छवि को लेकर दुनिया वालों का दिमाग साफ हो गया है। इससे प्रभावित होकर उन्होंने खुद कुंभ पहुंच सफाई कर्मियों के पैर धुलकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि जीवन में उन्होंने तमाम बड़े-बड़े मठ-मंदिर, संत-महात्माओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मगर कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के पैर धुलकर जो अनुभूति हुई वह अविस्मरणीय रही। पीएम के संबोधन के बाद प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भी चुनाव में बसपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों की गठबंधन प्रत्याशी से दूरी का जिक्र किया। बोले बसपा के वोटर दुविधा में हैं। बस उनसे भाजपा कार्यकर्ताओं को संपर्क करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed