फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बकाया मांगने पर परिवार के पांच सदस्योें को बेरहमी से पीटा 17-39-58

बकाया मांगने पर परिवार के पांच सदस्योें को बेरहमी से पीटा 17-39-58

Wed, 03 Apr 2019 06:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
बकाया मांगने पर परिवार के पांच सदस्योें को बेरहमी से पीटा 17-39-58
बकाया मांगने पर परिवार के पांच सदस्योें को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव की घटना
फोटो नं-13
कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव में बुधवार सुबह बकाया मांगने पर पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को बेरहमी से पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पनारा गोपालपुर निवासी फरमीदा पत्नी महमूद ने बताया कि कुछ दिनों पहले पड़ोसी को उसने 500 रुपया उधार दिया था। फरमीदा की मानें तो बुधवार सुबह वह पड़ोसी के यहां तकादा करने गई थी। इसे लेकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसके बेटे मकसूद, मतलूब, परिवार के ही छोटकू व रशीदा बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन सभी को भी पीटा गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसीं तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-----
पट्टीदारों ने कुनबे को पीटा
कनैली (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मेड़ुआ सलेमपुर गांव की सावित्री पत्नी जितेन्द्र ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बुधवार सुबह पट्टीदार गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे कुलदीप, बेटी आंशी व प्रभा को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed