{"_id":"5ca360b9bdec22140b20a4a7","slug":"81554211001-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए वोट डालने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए वोट डालने को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए वोट डालने को किया जागरूक
जिले की तीनों तहसीलों में हुआ आयोजन, तीन वर्ग में शामिल लोगों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की गरज से मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन वर्ग में बंटी महिलाओं, युवतियों ने मेंहदी के जरिए वोट डालने का स्लोगन हाथों में उकेरा। शिक्षक वर्ग में रजनी केसरवानी को प्रथन, पूनम को दूसरा और कंचन को तीसरा स्थान मिला।
मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंझनपुर तहसील में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाली छह मई को जिले में मतदान होना है। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डाले, इसे लेकर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 8, कक्षा नौ से 12 की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खुले वर्ग से जिले की आशा, आंगनबाड़ी और शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन लोगों के हाथ में उकेरे। यह आयोजन मंझनपुर, सिराथू और चायल तहसील में हुआ था। मंझनपुर के कार्यक्रम में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एसडीएम सतीश चंद्र, बीएसए अरविंद कुमार, एबीएसए डॉ. अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे। शाम तक तीनों तहसील से आई रिपोर्ट के बाद पूर्व माध्यमिक स्कूल करारी की शिक्षिका रजनी को पहला स्थान मिला। इसके अलावा पूनम सिंह, कंचन, केसरकर सुदेशना, सुषमा देवी, पुष्पलता कनौजिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों में सबा बानो, सानिया बानो, शिखा यादव, नाजिया परवीन, चांदिका देवी, काजल, अंजू देवी, वंदना, अंजलि आदि को पुरस्कृत किया गया।
सिराथू में 110 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
सिराथू। तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गो में हुई इस प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले को पानी की बाटल, द्वितीय स्थान को टिफिन और तृतीय पुरस्कार पाने वाले को ज्यामेट्री बॉक्स दिया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को एक-एक पेन दिए गए। इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी तहसीलदार श्याम कुमार रहे। पुरस्कार एबीएसए सिराथू अरविंद सिंह ने वितरित किया।
विज्ञापन
फोटो नं-1,2,10