{"_id":"5ca203f9bdec222dcd5a8d62","slug":"81554121721-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने सेक्रेटरी के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने सेक्रेटरी के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक मैनेजर पर सेक्रेटरी के खाते से 50 हजार निकालने का आरोप
पीड़ित महिला अफसर की तहरीर पर एफआईआर लिखकर जांच में जुटी पुलिस
बैरमपुर स्थित बीओबी के शाखा प्रबंधक पर लगा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। बैरमपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक ने एक महिला अफसर के खाते से धोखाधड़ी करके 50 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डूडी रानी गांव की प्रियंका सिंह पुत्री धीरेन्द्र सिंह पंचायत विभाग में सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती सिराथू ब्लॉक में है। प्रियंका की मानें तो 23 फरवरी 2019 को उन्होंने एटीएम से 10 हजार रुपया निकालने का प्रयास किया था। मशीन में रही तकनीकी खराबी के कारण रकम निकलने के बजाए फंस गई। प्रियंका का कहना है कि इसकी शिकायत उसी रोज बैरमपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक से की गई थी। प्रबंधक ने रुपया वापस खाते में भेजने की बात कही थी। बाद में उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए 10-10 हजार करके पांच किस्तों में 50 हजार रुपया निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रियंका के होश उड़ गए। महिला अफसर ने दो दिन पहले मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
--
इनका कहना है
महिला अफसर की तहरीर पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हेमंत मिश्रा- एसओ, पश्चिमशरीरा