फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जर्जर भवन के बाहर गंदगी के बीच तालीम ले रहे नौनिहाल

जर्जर भवन के बाहर गंदगी के बीच तालीम ले रहे नौनिहाल

Tue, 11 Dec 2018 05:31 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
जर्जर भवन के बाहर गंदगी के बीच तालीम ले रहे नौनिहाल
जर्जर भवन के बाहर गंदगी के बीच तालीम ले रहे नौनिहाल
विज्ञापन

पढ़ाई शुरू करने से पहले बच्चों को लगाना पड़ रहा झाड़ू
नेवादा ब्लॉक के बेनपुर प्राथमिक विद्यालय में समस्याओं का अंबार
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। नेवादा ब्लॉक के बेनपुर खास मजरा चकपिनहा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में समस्याओं का अंबार है। जर्जर भवन के कारण नौनिहालों को परिसर के बाहर जलभराव के समीप बैठकर तालीम लेनी पड़ रही है। इससे पहले यहां बच्चों व शिक्षकों को झाड़ू भी लगानी पड़ती है। इससे संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहा है। समस्याओं को लेकर अफसरों की बेखबरी से अभिभावकों में आक्रोश है।
प्राथमिक विद्यालयों को साफ-सुथरा बनाने के लिए डीएम मनीष वर्मा ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दे रखा है। इसके तहत विद्यालय भवन की मरम्मत, शौचालय के अलावा परिसर का रंगरोगन कराते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का फरमान है। इतना ही नहीं विद्यालयों की नियमित सफाई का भी निर्देश डीपीआरओ को दिया गया है। पर, डीएम का फरमान बेनपुर खास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के लिए कोई माने नहीं रखता है। विद्यालय का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि वहां पर बच्चे ही नहीं शिक्षक भी डर के मारे नहीं बैठते। हद तो तब हो जाती है जब शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाले बच्चों को प्रार्थना से पहले परिसर व कक्षा में झाड़ू लगाना पड़ता है। ग्राम सभा में एक साल से सफाई कर्मी नहीं होने के कारण बच्चों व अध्यापकों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------
क्षतिग्रस्त नाली के कारण परिसर में भरा गंदा पानी
बेनपुर खास प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल से ग्राम सभा का गंदा पानी बहने के लिए नाली है। यह नाली विद्यालय के पास टूटी है। टूटी नाली से बह रहा पानी स्कूल परिसर में भरा रहता है। कक्षा भवन जर्जर होने और परिसर में जलजमाव के चलते बच्चों को गंदगी के बीच बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान से करते हुए नाली बनवाने की मांग कई बार किया पर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम शेड का भी नहीं हो सका निर्माण
प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम की सामग्री रखने के लिए किचेन तो है पर बच्चों को एक साथ बैठक कर भोजन करने के लिए एमडीएम शेड का निर्माण नहीं हो सका। मध्यान्न भोजन बनने पर बच्चे हाथ में थाली लेकर परिसर में फैली गंदगी के बीच खाना खाने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक विवेक पांडेय का आरोप है कि समस्या की जानकारी प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों को लिखित में दी गई पर सुनवाई नहीं हो रही है।

इनका कहना है
साल भर पहले हटाया गए सफाई कर्मी की जगह किसी की तैनाती नहीं की गई है। भवन निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिले स्तर पर मुहर लगने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। टूटी नाली की मरम्मत कराते हुए जलजमाव की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी।

जाहिदा बेगम, ग्राम प्रधान चकपिनहा
-------
बेनपुर खास प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं की जानकारी है। मामले में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ही विद्यालय की सफाई, जर्जर भवन व जलजमाव की समस्या दूर करा दी जाएगी।
अजीत सिंह, एबीएसए, नेवादा
---------
फोटो नं-04,05 जर्जर स्कूल भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed