फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मल्हीपुर गांव में कटान तेज, ग्रामीणों ने घर छोड़े

मल्हीपुर गांव में कटान तेज, ग्रामीणों ने घर छोड़े

Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
मल्हीपुर गांव में कटान तेज, ग्रामीणों ने घर छोड़े
नेवादा। यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से जिले की किलनहाई नदी उफान पर है। इसके चलते कछारी इलाके की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। मल्हीपुर में तेजी से कटान के कारण तट पर बसे ग्रामीणों ने घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की बेतवा नदी में बाढ़ से यमुना का जलस्तर के तेजी के साथ बढ़ रहा है। 24 घंटे के भीतर दो फिट तक यमुना में पानी बढ़ा है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके निरंजन ने बताया कि मंगलवार को नैनी में यमुना का जलस्तर 82.78 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान 84.73 से महज दो मीटर कम है। यमुना में बाढ़ का असर दोआबा की किलनहाई नदी पर पड़ रहा है। चायल तहसील से होकर गुजरने वाली किलनहाई उफान पर है। तटवर्ती गांव पिपरहटा, नंदापुरवा, मल्हीपुर, सैदपुर, पठनपुरवा मे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यमुना का पानी वापस किलनहाई में जाने से नदी में तेजी के साथ कटान शुरू हो गया है। इससे तट पर बसे मल्हीपुर निवासी रामसुंदर, भैयन, जगदीश, सूरत तथा बच्चन आदि के घर जमींदोज होने की कगार पर हैं। दहशत के ग्रामीण घर छोड़कर गांव से पलायन कर गए हैं। गांव के तुलसी, अशर्फीलाल, प्रमोद, रामनेवाज, सूरत, बच्चूलाल, गीता देवी, सूर्यभान समेत चार दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा तिल, अरहर, ज्वार, बाजरा की फसलें डूब गई हैं। चरागाहों में पानी भर जाने से पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed