फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   7.29 lakh fraud in the name of providing paint dealership

Kaushambi News: पेंट डीलरशिप दिलाने के नाम पर 7.29 लाख की ठगी

Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
7.29 lakh fraud in the name of providing paint dealership
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 7.29 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने फर्जी कॉल कर रकम ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी अनमोल बाबू केसरवानी ने बताया कि उन्होंने एक दिसंबर 2025 को बिरला पेंट की वेबसाइट पर पेंट का व्यापार शुरू करने के लिए पंजीकरण किया था। कुछ दिन बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए रजिस्ट्रेशन व सामान के नाम पर 7,29,500 रुपये जमा करने को कहा।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार युवक ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई खातों से तीन किश्तों में कुल 7,29,500 रुपये बताए गए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में दूसरे नंबर से कॉल कर फरवरी में सर्वे टीम भेजने की बात कही गई। लेकिन, कोई टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क करने पर मोबाइल नंबर बंद मिले। पीड़ित ने ठगी का एहसास होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। रुपये वापस नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और धनराशि वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed