फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रेफरल सेंटर बना आधुनिक जिला महिला चिकित्सालय

रेफरल सेंटर बना आधुनिक जिला महिला चिकित्सालय

Fri, 19 Apr 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेफरल सेंटर बना आधुनिक जिला महिला चिकित्सालय
रेफरल सेंटर बना आधुनिक जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन

अस्पताल में अब तक नहीं पोस्ट हो रहे एक भी डॉक्टर
25 स्टाफ नर्स के भरोसे कराया जा रहा प्रसव
फोटो नं-13
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी जिले में अभी भी महिलाओं और बच्चों की सेहत भगवान भरोसे है। यहां महिला अस्पताल का संचालन तो आचार संहिता के पहले कर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। 25 स्टाफ नर्स के भरोसे सिर्फ प्रसव कराने का जिम्मा है। ऐसे में यहां प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें रेफर करने के सिवा कोई चारा नहीं बचता।
संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में एक नया भवन महिला अस्पताल के लिए बना है। जच्चा-बच्चा को सारी सहूलियत इस अस्पताल के माध्यम से दी जानी है। इसके बावजूद अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है। अस्पताल में चिकित्सकों के 18 पद सृजित हैं, लेकिन अब तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आ रही है। इस अस्पताल में आठ अप्रैल को 14 महिलाएं प्रसव के लिए आई जिसमें से दो को रेफर किया गया। नौ को यहां 12 महिलाएं भर्ती हुई, जिसमें दो रेफर और एक का जिला अस्पताल के चिकित्सक ने ऑपरेशन किया। इसी तरह 10 को नौ मरीज आए, जिसमें चार रेफर किए गए। 11 को छह मरीज आए जिसमें तीन रेफर किए गए। इसी तरह इस महीने में अब तक महिला अस्पताल में प्रसव के लिए 104 महिलाओं को भर्ती किया गया है। जिसमें से 25 महिलाओं को रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनका कहना है
महिला अस्पताल में 25 स्टाफ नर्सों की तैनाती की गई है।18 चिकित्सकों के पद सृजित है, लेकिन शासन से स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। इसकी वजह से दिक्कत आ रही है। सामान्य प्रसव नहीं होने की स्थित में महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कर प्रसव कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed