फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अतिक्रमण के खिलाफ मूरतगंज में गरजी जेसीबी

अतिक्रमण के खिलाफ मूरतगंज में गरजी जेसीबी

Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ मूरतगंज में गरजी जेसीबी
नोटिस के बाद भी सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आया। सोमवार को अफसरों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। करीब दो दर्जन अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने डंडा पटक कर विरोध करने वालों को शांत करा दिया।
विज्ञापन


मूरतगंज से प्रयागराज के बीच बनाए जा रहे फोरलेन के निर्माण में रोड़ा बन रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सोमवार को पुलिस और प्रशासन के अफसर सख्ती से पेश आए। दो महीने पहले नोटिस दिए जाने के बाद भी कब्जा खाली नहीं करने वाले लोगों के आशियाने जेसीबी से उजाड़ दिए गए। लोक निर्माण विभाग के जेई दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, सलीम रजा, नायब तहसीलदार बृजेंद्र सिंह, लेखपाल लोकनाथ जेसीबी और पुलिस बल के साथ मूरतगंज पहुंचे थे। अफसरों ने सभी निर्माण गिरवा दिया। इस दौरान जिस व्यक्ति ने निर्माण गिराने का विरोध किया उसे पुलिस ने डंडा पटक कर शांत करा दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर लगा रहा लंबा जाम
मूरतगंज। बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अतिक्रमण हटाने आए दस्ते के जाने के बाद पुलिस को काफी देर जाम समाप्त कराने में लगा। दोपहर से लगे जाम की वजह से वाहन सड़क पर रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed