फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में किसान की मौत, छह घायल

सड़क हादसे में किसान की मौत, छह घायल

Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किसान की मौत, छह घायल
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चपरी आम चौराहे के समीप शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकराकर घायल हो गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, अन्य घटनाओं में भांग की दुकान के सेल्समैन सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इलाहाबाद के धूमनगंज का प्रभु सोनकर (39) पुत्र बांकेबिहारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार सुबह वह किसी काम से महेवाघाट गया था। शाम को लौटते वक्त चपरी आम चौराहे के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल प्रभु को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे इलाहाबाद लेकर चले गए। वहां निजी चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। इसी तरह अजुहा कस्बे का जगदीश उर्फ भोला स्थानीय भांग की दुकान का सेल्समैन है। शाम को दुकान बंद करके घर जाते वक्त मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक युवक को बचाने के चक्कर मेें बाइक से गिरकर घायल हो गए। करारी निवासी जाकिर, संदीप और सुरेश दोपहर को बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। म्योहर के समीप पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। मंझनपुर निवासी खुशनुदा बानो अपने पति जहीर के साथ साइकिल से अस्पताल जा रही थी। जिला अस्पताल के समीप ही कार की टक्कर से दंपति घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed