फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Fri, 05 Apr 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के डाही नुमाया गांव का मामला, तीन पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के डाही नुमाया गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पिपरी के बजहा गांव की सीमा देवी पुत्री किशनलाल ने बताया कि करीब दस साल पहले उसका विवाह डाही नुमाया निवासी राजकुमार से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी पति राजकुमार, सास चंद्रकली व नंद बेला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed