{"_id":"59736b704f1c1b643d8b459c","slug":"71500736368-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेेेेेपानी का दुरुपयोग भविष्य के लिए बन सकता है काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेेेेेपानी का दुरुपयोग भविष्य के लिए बन सकता है काल
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित कल के लिए आज बचाएं जल
भू-जल संरक्षण सप्ताह पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गिरते जलस्तर पर जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में चल रहे भू-जल संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने जल संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में भू-गर्भ जल स्तर की भयावह हो रही स्थिति के प्रति जिले के लोगों को संजीदा होने की जरूरत है। उन्हें बूंद-बूंद पानी को संरक्षित करने के लिए संकल्प लेना होगा। आज अगर पानी का दुरुपयोग न रोका गया तो भविष्य में दिक्कत खड़ी हो जाएगी। जल के बगैर पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इस मौके पर उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे खेतों में कुछ फसलों की सिंचाई स्प्रिंकल मशीन से कर सकते हैं। इससे पानी कम लगने के साथ-साथ बर्बाद नहीं होता और खर्च भी कम आता है। बारिश के पानी को नदियों के माध्यम से बेकार न जाने देने की सलाह देते हुए कहा कि इसे तालाबों में संचित कराएं। इससे खेतों की सिंचाई होने के साथ-साथ भूगर्भ जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। अंत में उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जिले भर की ग्राम पंचायतों में लगे हैंडपंपों के पास शोकपिट बनवाएं। इससे हैंडपंपों से निकलने वाले भू-जल को रिचार्ज किया जा सकता है। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डीडीओ डीके दोहरे, डीएसटीओ पन्नालाल, भूजल सप्ताह संरक्षण के नोडल सहायक अभियंता लघु सिंचाई टीएस तिवारी सहित कई विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली
भू-जल संरक्षण सप्ताह समापन के मौके पर शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गौरा गांव व मंडी होते हुए पुन: कालेज परिसर में जाकर समाप्त हुई। रैली में डीएम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुनर्विकसित नौ तालाबों का हुआ लोकार्पण
भू-जल सप्ताह समापन के मौके पर जनप्रतिनिधियों ने नौ पुनर्विकसित तालाबों का लोकार्पण किया। लोकार्पण करने वालों में सांसद विनोद सोनकर, विधायक लाल बहादुर शामिल रहे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि जल संरक्षण का कार्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में शामिल हैं। यह कार्य बगैर सामाजिक सहयोग के संभव नहीं है। उन्होंने लोकार्पण के मौके पर जल संरक्षण के कार्य में जन-जन से सहयोग की अपील की है।
अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी सकुशल संपन्न
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड सरसवां परिसर में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। तीनों दिन मेला व प्रदर्शनी में इलाके की जनता ने पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल से जनहित में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी की। समापन के मौके पर डीआरडीए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी।