फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सप्तमी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

सप्तमी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सप्तमी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
मंझनपुर । शीतलाधाम कड़ा में चल रहे आषाढ़ मेले में प्रदेश के कई जनपदों से भक्तों का हुजूम उमड़ा। सप्तमी के दिन मां के दर्शन के लिए भक्तों ने भोर दो बजे से गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान शुरू किया और जयकारा लगाते हुए मां शीतला की दरबार में पहुंचे और माथा टेका। इस दौरान भक्तों ने हलुआ-पूड़ी का भोग लगाते हुए झूला चढ़ाकर मन की मुराद पूरी करने की कामना की।
विज्ञापन


शीतला धाम कड़ा में आषाढ़ मास की प्रतिपदा से नौ दिवसीय मेले का आयोजन हो रहा है। वार्षिक मेले में स्थानीय लोगों के अलावा प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के जिलों से हजारों की संख्या में भक्त आ रहे हैं। शुक्रवार को सप्तमी मेले में शामिल होने के लिए भक्तों ने गुरुवार की शाम ही धाम में डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन


धाम में रुके भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन के लिए रात्रि दो बजे से ही गंगा के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान सहित विभिन्न घाटों पर स्नान शुरू कर दिया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला की दरबार में पहुंचे। भक्तों ने मां को सबसे प्रिय प्रसाद हलुआ-पूड़ी व झूला चढ़ाकर मन की मुराद पूरी करने की कामना की। सप्तमी मेले के दौरान भोर से लेकर देर रात तक शीतला दरबार मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतलाधाम कड़ा में चल रहे आषाढ़ मेले में सप्तमी के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान नहीं दिया गया। मेले में सुरक्षा के इंतजाम को छोड़ सफाई, चिकित्सा, पानी आदि व्यवस्थाएं धड़ाम रहीं। स्थानीय पंडा समाज द्वारा मेले को लेकर डीएम व एसडीएम से समुचित इंतजाम की मांग की गई पर सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर स्थानीय पंडा समाज के लोगों में प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी रही।


मेले में जौनपुर की युवतियों से छेड़खानी, मारपीट
ंझनपुर (ब्यूरो)। आषाढ़ मेले में गुरुवार की जौनपुर से आई युवतियों के साथ कुबरी घाट में आश्रम के बगल में युवकों ने छेड़खानी की। युवक भी दर्शन पूजन के लिए आए थे। युवतियों की शिकायत पर परिजन आरोपियों से भिड़ गए। इसको लेकर जमकर मारपीट हुई। घाट किनारे मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

सप्तमी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
रात दो बजे से शुरू हुआ स्नान, लगे मां के जयकारे
हलुआ, पूड़ी का प्रसाद व झूला चढ़ाकर भक्तों ने मांगी मन्नत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed