फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   70 village

70 गांवों की रसोई तक पहुंचेगी बायोगैस

Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
70 village
other
जिले के गंगा और यमुना की तराई में बसे 70 गांव जल्द ही बायोगैस प्लांट से लैस होंगे। इन गांवों में 2845 प्लांट लगवाकर ग्रामीणों की रसोई तक बायोगैस पहुंचाई जाएगी। प्लांट लगाने के लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने प्रस्ताव तैयार कराकर राज्य जैव ऊर्जा मिशन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही संबंधित गांवों में बायोगैस प्लांट का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


  डीएम का ओपन डर्ट फ्री प्लान अब गंगा और यमुना की तराई में बसे गांवों में शुरू होने जा रहा है। गंगा किनारे के 33 और यमुना की तराई में बसे 37 ग्राम सभाओं को खुले में शौच से मुक्त कराने के बाद मुफ्त में रसोई गैस मुहैया कराने की कवायद शुरू हो गई है। इन गांवों के लोगों को कूड़े-कचरे, घास-फूस और गोबर से बनने वाली रसोई गैस मुहैया होगी। इससे ग्रामीणों के घर भोजन तो बनेगा ही बिजली न रहने पर उनके घर आंगन भी रोशन होंगे। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने इन 70 गांवों में 2845 बायोगैस प्लांट लगवाने का प्रस्ताव तैयार कराकर राज्य जैव ऊर्जा मिशन को भेज दिया है। प्रस्ताव पर राज्य जैव ऊर्जा मिशन की मुहर लगते ही गंगा के 33 गांवों में 1491 और यमुना के 37 गांवों में 1354 गैस प्लांट का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन की मंजूरी के बाद लाभार्थियों का होगा चयन
गंगा-यमुना की तराई के 70 गांवों में बायोगैस प्लांट बनवाने के लिए लाभार्थियों का अभी नहीं हो सका है। डीएम द्वारा राज्य जैव ऊर्जा मिशन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लाभार्थियों का चयन कराया जाएगा। प्लांट लगाने के लिए उसी लाभार्थी का चयन कराया जाएगा जिसके घर के पास भूमि हो और घर में मवेशी हों। इसके अलावा निर्माण में संबंधित व्यक्ति 13 से 15 हजार रुपये स्वयं खर्च करने की क्षमता रखता हो। भूमि और मवेशियों के अभाव वाले ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा-यमुना सफाई अभियान को मिलेगा बल
ओपन डर्ट फ्री प्लान के तहत गंगा और यमुना की तराई में बसे गांवों में लगवाया जाने वाला बायोगैस प्लांट से सफाई अभियान को बल मिलेगा। प्लांट लगने के बाद इन गांवों का कूड़ा करकट, खर पतवार और गोबर बहकर गंगा और यमुना में नहीं पहुंचेगा। प्लांट लगाने वाले ग्रामीण इसे अपने प्लांट में डालकर सड़ाएंगे। ऐसा करने से उन्हें मुफ्त की गैस तो मिलेगी ही निकलने वाली गैस उनके खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का काम करेगी। इससे गंगा-यमुना सफाई अभियान में चार चांद लगना तय है।


बायोगैस प्लांट जिले को साफ सुथरा बनाए रखने में बेहद कारगर साबित हो रहा है। बायोगैस प्लांट ग्रामीणों को मुफ्त में गैस, खाद तो उपलब्ध कराएगा ही गंगा और यमुना के सफाई अभियान में भी सहयोगी साबित होगा।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed